Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। उसी प्रकार हंसने से भी मानसिक सेहत बेहतर रहती है। हमारी हंसी स्वस्थ रखने के में एक बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप नियमित रूप से हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और उसके जैसी और भी कई अन्य बीमारियों से बच सकते हैं। यही कारण है कि लोगों को सुबह शाम हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इसी क्रम में हम आज भी आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए खोलें, जोक्स का पिटारा...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर-'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ, छात्र का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड की जबरदस्ती तारीफ करते समय
लड़कों में डिस्कवरी चैनल के उस कमेंटेटर की आत्मा घुस जाती है,
जो लकड़बग्घी को भी 'खूबसूरत और आकर्षक' बोलता है !!!
अपनी महबूबा की आंखों में आंखे डालकर एक देहाती लड़का देसी भाषा में बोला...
लड़का: सुनीता, हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
तभी बाजू से गुजरते हुए एक बूढ़े आदमी ने कहा: काये बेटा नैक देखियो कि आगे बाले चौराहे पे जाम लगो है का...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़ कर जा रही हूं…
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब
पत्नी : बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ना हमेशा मुझे रोक लेती है...