आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से पूछा- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई हैं? वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई हैं?
बंता- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर आया था।
संता- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
बंता- मेरी पत्नी का नाम है 'तपस्या' है और केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया 'हैप्पी बर्थडे समस्या।
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो...!
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो...!
साइकिल वाला- देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, तो साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...!
पत्नी- आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो, हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं...!
पति- अब क्या चोरी हो गया...?
पत्नी- वहीं तौलिया जो हम शिमला के होटल से चोरी करके लाये थे...!
Jokes Hindi: देवर ने की भाभी की जमकर तारीफ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
प्रेमी- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...!
प्रेमिका- हां जरूर, क्यों नहीं...जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं..