फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बंता ने संता से पूछा- इतना परेशान क्यों है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 16 Aug 2022 09:44 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
Today Majedar Jokes Santa Banta Jokes Read Santa Banta Ke Funny Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Majedar Jokes: हम सभी को अपने जीवन में खुश रहने के लिए हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है जिससे घर में खुशहाली रहती है। अगर हम उदास रहते हैं तो मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।

Today Majedar Jokes Santa Banta Jokes Read Santa Banta Ke Funny Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

संता- इतना परेशान क्यों है?
बंता- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे,
संता- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
बंता- उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवाकर 2 तकिए भरवा लिए...

Today Majedar Jokes Santa Banta Jokes Read Santa Banta Ke Funny Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

सोनू- सर मेरी बीवी 2-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए।
बॉस- नहीं मिलेगी!
सोनू- थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप मेरे ही काम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Majedar Jokes Santa Banta Jokes Read Santa Banta Ke Funny Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति जो इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था उसे सिर्फ तीन वोट मिले।
अब उसने सरकार से जेड प्लस की सुरक्षा मांग की,
जिले के डीएम साहब ने उसे समझाते हुए कहा - आप को सिर्फ तीन वोट मिले हैं फिर आप को जेड प्लस सुरक्षा कैसे दी जा सकती है?
वह व्यक्ति बोला- जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।

 
विज्ञापन
Today Majedar Jokes Santa Banta Jokes Read Santa Banta Ke Funny Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत- नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो सास को अंदर करो। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed