Today Funny Jokes: खुश रहने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। जो लगो जिंदगी खुलकर जीते हैं और हंसते रहते हैं उनके मुश्किल काम भी आसामी हो जाते हैं। अगर आप उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसते रहने से इंसान का बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, वजह जानकर दोस्त हो गए बेहोश
लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ,
दोस्त- क्यों?
लड़का- जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये चाकू लेकर मेरे पीछे पड़ गई है।
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
संता ने बंता से बोला-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला-
जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
पति- अगर मैं मर गया तो?
रिंकी- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
रिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?