फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पप्पू ने पिता से बोली ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Sun, 26 Oct 2025 10:06 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Oct 2025 10:06 AM IST
सार

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Daghter Latest New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



पप्पू (पिता से)- एक बात बोलू आपसे
पिता- हां बोल
पप्पू- आपको पता है, फेसबुक पर मेरी 15 फेक आईडी है
पिता- तो मुझे क्यों बता रहा है?
पप्पू- आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से कॉफ़ी डेट के लिए
 पूछ रहे हैं न, वो मैं ही हूं
फिर पप्पू को पड़े दे थप्पड़ दे थप्पड़.....

Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Daghter Latest New Jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और ये सब
तुझे उसी डायन ने कहा होगा, ये लड़कियां तो बस लड़कों को 
फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू, 
बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये
बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि 
आप दोनों की लव मैरिज है
बेटे की बात सुनकर मां की बोलती बंद हो गई.....
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Daghter Latest New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- अगर तुम अपना कैरेक्टर सुधारना चाहते हो तो
अपनी टीचर को मां की तरह समझो
पिंकू- लेकिन मैडम इससे तो हमारे पापा का
कैरेक्टर खराब होगा
टीचर बेहोश...... 


टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है
पहला कारण- डर से, दूसरा कारण- शौक से और बिना
वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं.....  
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Daghter Latest New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बाप (बेटे से)- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है
उसका नंबर दिलवा दे न
फिर क्या चप्पल टूटने तक बेटे की जमकर कुटाई हुई.....


ससुर-  इतना डरे हुए क्यों हो दामाद जी?
दामाद- आपकी बेटी को डराने के लिए नकली छिपकली लेकर आया,
तो देखा वो जिंदा सांप पकड़कर बाहर फेक रही थी.....
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Daghter Latest New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (मोहन से)- कभी किसी की हाय नहीं लेनी चाहिए
मोहन- क्या हुआ?
सुरेश- सुबह-सुबह पड़ोसन हाय बोल रही थी, मैने ले ली
और बीवी ने देख लिया
मोहन- फिर क्या हुआ?
सुरेश- 3 दिन से बाहर ही खा रहा हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed