Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Today Funny Jokes Father Son Jokes Latest Viral Memes Majedar Mother Son Jokes Majedar Chutkule News In Hindi
{"_id":"64115e5e9ece4b83b4079f5f","slug":"today-funny-jokes-father-son-jokes-latest-viral-memes-majedar-mother-son-jokes-majedar-chutkule-news-in-hindi-2023-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: बाप से बेटा- पापा बुलेट दिलवा दो, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: बाप से बेटा- पापा बुलेट दिलवा दो, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
Today Funny Jokes: सोशल मीडिया पर आपने बाप बेटे, संता बंता और पति-पत्नी के कई पढ़े होंगे। लेकिन हम आपके लिए आज कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप नींद में भी हंसने लगेंगे। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो देर किस बात की, आइए इन जोक्स को पढ़कर हंसते और हंसाते हैं।
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
बेटा- पापा बुलेट दिलवा दो।
पापा- पड़ोस की लड़की को देख नालायक, बस से जाती है।
बेटा- हां पापा, यही तो देखा नहीं जाता!
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता - देख सूरज डूबा क्या?
बंता - अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा
संता - देखो डूबा के नहीं?
बंता - नहीं डूबा...
संता - लगता है, ये आज मुझे
साथ में ले के ही डूबेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।