Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स (Jokes in Hindi) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
Jokes In Hindi: चिंटू ने टीचर को बताया अपनी जिंदगी का मकसद, पढ़िए मजेदार जोक्स
Comedy Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जोक्स तनाव से बचने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
पप्पू- बाबा मुझे एक लड़की बहुत पसंद है,
मैं उसे कैसे Impress करूं?
बाबा- पहले देख उसे क्या पसंद है और फिर
उसे वो ला कर दे दे, वो खुश हो जाएगी
पप्पू- बाबा उसे एक दूसरा लड़का पसंद है.....
ससुर- आज सुबह-सुबह कैसे आना हुआ?
दामाद- आपकी बेटी से लड़ाई हुई तो उसने कहा-
जहन्नुम में जाओ, तो मैं यहां आ गया....
लड़का पहले कूद गया और लड़की आंखे बंद कर वापस लौटने लगी,
तभी लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और चिल्लाया-
मुझे पता था चुड़ैल, तू नहीं कूदेगी....
Hindi Jokes: आपका और आपकी पत्नी का ब्लड ग्रुप एक ही है, पप्पू का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती बंद हो गई
Viral Jokes: साली से जीजा- ये बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं, वजह पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप
पुलिस ने उसे पकड़ लिया
जब पुलिस उसे ले जा रही थी तो
पप्पू बोला- भाई सबूत तो उठा लो....
लड़का- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस नाम सुनकर,अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना.....
सुरेश (मोहन से)- कितना घटिया गा रही है ये,
बेकार ही गला फाड़ रही है,
कौन है ये पागल?
मोहन- मेरी पत्नी है
सुरेश- अरे, मेरा वो मतलब नहीं था
ये गाना ही घटिया है, पता नहीं किस बेवकूफ ने लिखा होगा
मोहन- मैंने लिखा है
सुरेश के होश उड़ गए.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)