Pappu Funny Jokes in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को अच्छी सेहत के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसते समय आपके दिमाग की तमाम मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और रक्त संचार तेज हो जाता है। इससे आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए हर दिन आपको खुल कर हंसना चाहिए। आज आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला...
Funny Jokes: पप्पू ने बताया चायपत्ती और पति में क्या समानता है? पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़की ने पूछा, 'पंडित जी, ये बताइए कि व्रत में सादे पानी की जगह गोलगप्पे का पानी पिएंगे तो चलेगा?
पंड़ित ने नारियल अपने सिर पर फोड़ डाला...
पप्पू- चायपत्ती और पति में क्या समानता है जानते हो?
गप्पू- नहीं…तुम ही बताओ….
पप्पू- दोनों के ही भाग्य में जलना और उबलना लिखा है।
और वो भी औरतों के हाथों….
पप्पू की बात सुनकर गप्पू जोर-जोर से ठहाके लगाने लगा।
Viral Jokes: जीजा ने साली को बताया- लड़कियां क्यों नहीं करतीं प्यार का इजहार, पढ़िए वायरल चुटकुले
पप्पू सिर जमीन पर और पैर ऊपर करके सीधा खड़ा था…
पापा- पप्पू पैर ऊपर करके उल्टा क्यों हो गया है?
पप्पू- पापा मैंने अभी-अभी सिर दर्द की दवा खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए इसलिए।
Jokes Hindi: साली साहिबा की खूबसूरती का राज जानकर जीजाजी हो गए बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी- वह कैसे?
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।