फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: नए साल पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार जोक्स, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 01 Jan 2023 01:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Jokes in Hindi Read Naya Saal Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं। इसके साथ ही लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 



संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है ?
संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए ?
आदमी- रमेश
संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं ?
आदमी- क्यों ? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
संता- तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं ?
आदमी- मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिए।
संता- आपके नाम कोई जमीन जायदाद है ?
आदमी- जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है। प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है ?
संता- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो ?
आदमी- जी हांं मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
संता- भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगता है।
 

New Year 2023 Jokes in Hindi Read Naya Saal Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Twitter

बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 

पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 

लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 

पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।

 

New Year 2023 Jokes in Hindi Read Naya Saal Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो

पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?

चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था

आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। 

तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Jokes in Hindi Read Naya Saal Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- पप्पू क्या तुमने गिनती सीख ली है?

पप्पू- जी मैम

टीचर- बताओ, 10 के बाद क्या आता है?

पप्पू- गुलाम, बेगम, बादशाह और एक्का

फिर...पप्पू की जमकर हुई पिटाई...

 

विज्ञापन
New Year 2023 Jokes in Hindi Read Naya Saal Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

कारपेंटर- सर, दरवाजा ठीक हो गया

लेबर चार्ज 1000 रुपये

इंजीनियर- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

कारपेंटर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।

Hindi Jokes: जब बुजुर्ग व्यक्ति ने हर साल अपनी पत्नी से शादी करने की बताई वजह, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed