फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Majedar Chutkule: संता ने डॉक्टर से घर चलने की फीस पूछी, फिर हुआ कुछ ऐसा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 17 Feb 2022 06:49 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 17 Feb 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Majedar chutkule santa asked to doctor how much your fees to home read viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

हंसी-मजाक करने से इंसान के चेहरे पर रौनक आती है। नियमित रूप से मुस्कुराने से हम खुद को स्वस्थ महसूस करते है। हंसी-मजाक करने से रक्त संचार भी सही रहता है, जिससे दिल की होने वाली बीमारियां भी नहीं होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं कि यदि कोई इंसान हंसता है तो उसके रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव और चिंता से परेशान इंसान ठीक हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर क्यों करना चलिए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर.......


 

संता एक डॉक्टर के पास गया और उससे पूछा   
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए.
संता- ठीक है, तो चलिए.
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है , टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और आप 300 में ले आया!

Majedar chutkule santa asked to doctor how much your fees to home read viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सिंटू - मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है..., तुम्हारे पास क्या है?
अन्नू - मेरे पास माचिस है।

Majedar chutkule santa asked to doctor how much your fees to home read viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बड़े भाई ने छोटे भाई से कहा - लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना। 
लड़की वालों के आते ही छोटे भाई ने बड़े भाई से कहा - 
भइया चाबी देना वो हवाई जहाज धूप में खड़ा है, उसे अंदर कर दूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Majedar chutkule santa asked to doctor how much your fees to home read viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ? 
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा... साबुन दानी में साबुन... 
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।

विज्ञापन
Majedar chutkule santa asked to doctor how much your fees to home read viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed