हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना है, तो हमें सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर आपको समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप दिन में समय निकालकर कभी भी हंस सकते हैं। हमें हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। हमें हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम हर दिन आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Viral Jokes: भिखारी- बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए।
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
संता- यार बता I am going का मतलब क्या होता है?
बंता- मैं जा रहा हूं।
संता- ऐसे कैसे जाओगे? मैं ये सवाल 20 लोगों से पूछ चुका हूं।
सब चले जाने की बात करते हैं जवाब बताकर जाओ।
भिखारी- बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा।
बाबूजी- एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में।
भिखारी- मैं आदमी की हैसियत देखकर ही मांगता हूं।
पत्नी- हाय राम...! आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते... आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था।