फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: चिंटू ने किया डबल डेकर बस में सफऱ, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Sat, 07 Jun 2025 03:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 07 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Latest whatsapp jokes in hindi Viral funny Jokes chutkule in hindi whatsapp funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



चिंटू एक बार डबल डेकर वाली बस में चढ़ गया
कंडक्टर  ने उसे ऊपर भेज दिया
चिंटू थोड़ी देर में भागता हुआ वापस आया और बोला-
भाई मरवाएगा क्या, ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है......

Latest whatsapp jokes in hindi Viral funny Jokes chutkule in hindi whatsapp funny jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बार राजू जंगल से जा रहा था
उसे एक चुड़ैल ने रोका और बोली,
हा हा हा मैं चुड़ैल हूं
राजू बोला- पता है, तेरी एक बहन मेरी बीवी है......

एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है
लड़की- तुम्हारी योग्यता क्या है? हिंदी में बताओं
लड़का- नेत्र चाय नेत्र
लड़की- अब ये कौन-सा कोर्स है?
लड़का- आई टी आई
लड़की बेहोश......
Latest whatsapp jokes in hindi Viral funny Jokes chutkule in hindi whatsapp funny jokes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी अपनी बिल्ली से तंग आकर उसे छोड़ आया 
घर आया तो बिल्ली वापस आ चुकी थी
वो दूसरी बार छोड़कर आया, बिल्ली फिर वापस आ गई
अब तीसरी बार आदमी उसे बहुत दूर जंगल में छोड़ने गया
वापिस आते समय रास्ते से उसने अपनी बीवी को फोन किया और पूछा,
बिल्ली घर आ गयी क्या?
पत्नी- हां आ गयी
पति- उसे भेज यहां मैं रास्ता भूल गया हूं......


Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest whatsapp jokes in hindi Viral funny Jokes chutkule in hindi whatsapp funny jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति (पत्नी से)- चलो एक गेम खेलते हैं
पत्नी- क्या?
पति- तुम 4 आदमियों का नाम लिखो, जिन्हें तुम पसंद करती हो
और मैं 5 औरतों का लिखता हूं
पत्नी- ठीक है
पति द्वारा लिखे गए नाम- पत्नी की बहन सीता, पत्नी की मौसी की बेटी टीना,
पत्नी की चाची की छोटी बेटी मिंकी, पत्नी के मामा की बेटी राधा
पत्नी द्वारा लिखे हुए नाम- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, वरुण धवन
नाम पढ़ने के बाद बेचारे पति की हुई जमकर कुटाई......
विज्ञापन
Latest whatsapp jokes in hindi Viral funny Jokes chutkule in hindi whatsapp funny jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे, उसने सारी लाइट बंद कर दी, तभी रूम में जुगनू आ गया
अंग्रेज - Oh My God...इंडिया का मच्छर कितना एडवांस है, टार्च लेकर  ढूंढ रहा है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed