Viral Jokes in Hindi: हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। यह जोक्स तनाव के लिए दवा की तरह है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने और हंसाने से हमारा इम्यून सिस्टम अच्छा होता है। इसके साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसकी वजह से दिल की बीमारियों की संभावना बहुत कम हो जाती है। आप नीचे दिए जोक्स पढ़कर हंसिए और दूसरों को भी हंसाइए। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर- हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।
संता- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था।
संता- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
बंता- क्यों?
संता- चिंता से यार।
बंता- किस बात की चिंता है यार तुझे?
संता- बाल झड़ने की।
Hindi Jokes: पत्नी ने नए साल पर पति को दिया गजब का गिफ्ट, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...?
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये, यह बात
तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!