Latest Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके बाद हंसी आपक कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
संता ने बंता से बोला-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला-
जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
Funny Jokes: जीजा और साली के मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं कंट्रोल होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
टीचर- पप्पू क्या तुमने गिनती सीख ली है?
पप्पू- जी मैम
टीचर- बताओ, 10 के बाद क्या आता है?
पप्पू- गुलाम, बेगम, बादशाह और एक्का
फिर...पप्पू की जमकर हुई पिटाई...