जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
Latest Jokes In Hindi: टीचर ने बच्चों से पूछा- कुतुबमीनार कहां है? मिला धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू - भाई एक केला कितने का है
केले वाला- दस रुपए का
सोनू - चार रुपए का दे दो न
केले वाला-इतने में सिर्फ केले का छिलका आएगा
सोनू -ठीक है एक काम करो छिलका उतार लो और 6 रुपए में केला दे दो।
टिंकू ने अपने दोस्त पिंकू से कहा, मैं रात को देर से घर पहुंचा तो बीवी ने दरवाजा ही नहीं खोला...पूरी रात बाहर गुजारनी पड़ी
पिंकू - अच्छा, फिर क्या हुआ, तो तेरी बीवी ने सुबह को दरवाजा खोला या नहीं।
टिंकू - अरे नहीं यार, सुबह दारु उतरी तो ध्यान आया कि मेरी तो शादी ही नहीं हुई है...
रिंकू का एक दोस्त चाइनीज था, शादी के एक साल बाद उसकी बीवी मर गई।
रिंकू उसे सांत्वना देने पहुंचा और बोला...
कोई बात नहीं यार, शुक्र कर भगवान का जो चाइनीज होकर भी तेरी बीवी एक साल चल गई।
संता के जले हुए होंठ देखकर बंता ने पूछा ये कैसे हो गया यार...
संता- कुछ नहीं यार बीवी मायके जा रही थी उसे स्टेशन छोड़ने गया था तो खुशी में ट्रेन का इंजन चूम लिया...