जब हम काम से थक जाते हैं तो हमें अपने दिमाग को फ्रेश करने की जरूरत होती है। ऐसे में हंसी-मजाक करके हम खुद को तरोताजा कर सकते हैं। जी हां, समय-समय पर हंसी-मजाक करना हमारे शरीर और दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर हम हंसना-मुस्कुराना छोड़ दें तो हमें मानसिक तनाव तो होगा ही साथ ही हम कई गंभीर बीमारियों से भी घिर जाते हैं। ऐसे में यदि हम खुद को इनसब से बचा कर रखना चाहते हैं तो हमें दिन में एक बार खुलकर हंसी-मजाक करना चाहिए। जिससे हम अंदर और बाहर से खुश रह सकें। ऐसे में हमारी हंसने-बोलने में मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन जोक्स और चुटकुले, चलिए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर में
Hindi Viral Jokes: मोनू के दोस्त ने उसका निक नेम पूछा, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार टीटू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये
अकबर - कौन हो तुम??
टीटू- महाराज मैं पप्पू हूं
अकबर - इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
टीटू - कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर - सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो
टीटू - महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
बैंक में इंटरव्यू चल रहा था। ब्रांच मैनेजर पहले सवाल का जवाब सुनकर 200 से ज्यादा लोगो को रिजेक्ट कर चुके थे। अब अंतिम 3 बचे थे…
पहले कैंडिडेट से मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 1: रोहन सिंह
मैनेजर: Get out।
दूसरा कैंडिडेट से मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 2: मेरा नाम अंकुर सिंह है।
मैनेजर: दफा हो जाओ।
मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
तीसरा कैंडिडेट कुछ नहीं बोला
मैनेजर: मैंने पूछा What’s your name?
कैंडिडेट फिर चुप मैनेजर: अबे अपना नाम बता।
मैनेजर: सर कृपया अपना नाम बताइए।
कैंडिडेट 3: मुझे नहीं पता, काउंटर नंबर 4 में पूछिए।
मैनेजर: बहुत खूब तुम इस पद के लिए एकदम सही हो… तुम्हारी नौकरी पक्की।
चिंटू: इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
मिंटू: कब-कब...?
चिंटू: पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।
दादा (पोते से): तेरी टीचर आ रही है... जा छुप जा।
पोता: पहले आप छुप जाओ... आप की मौत के बहाने मैंने 2 हफ्ते की छुट्टी ले रखी है।
दादा बेहोश...