Latest Jokes boyfriend girlfriend funny jokes in hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है। इसके साथ ही हंसने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे हमें कई बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है। जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: लड़के और लड़की की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ
ये नहींऔर दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी
वो मेरा लंच का डिब्बा है
पति- ये कैसी दाल बनाई है…? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है…! तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं…!
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं… पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…!
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही
सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले
10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है