जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पप्पू की बातें सुनकर उसकी गर्लफ्रेंड ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पत्नी ने पति के सिर पर जोर से बेलन मारा...
.
पति - मारा क्यों...?
.
पत्नी - तुम्हारी जेब से एक कागज मिला है,
जिसपर शबनम लिखा है।
.
पति - अरे मैंने पिछले हफ्ते जिस घोड़ी पर
रेस में दांव लगाया था, उसका नाम शबनम था।
.
पत्नी - सॉरी...
.
अगले दिन पत्नी ने पति को फिर से बेलन मारा...
.
पति - अब क्यों मारा...?
.
पत्नी - तुम्हारी घोड़ी का फोन आया था...!
मास्टर जी पप्पू का लंच खा गए...
.
मास्टर जी - बेटा घर जाकर मेरा नाम तो
नहीं बताओगे न...?
.
पप्पू (मासूम आवाज में) बोला - जी मैं
कह दूंगा कुत्ता खा गया...!
.
मास्टर साहब बेहोश...
पप्पू - मेकअप किसे कहते हैं...?
.
गप्पू - मुझे क्या पता, तुम बताओ...?
.
पप्पू - पति के पैसों से ही पति को
बेवकूफ बनाने की साजिश मेकअप कहलाती है...!
पप्पू अपने एक दोस्त से बता रहा था...
.
कल मैंने काली मिर्च खरीदी और
अंधेरे का फायदा उठाते हुए
दुकानदार को फटा हुआ नोट दे आया...!
.
वापस घर आया तो घरवाले बोले -
ये पपीते के बीज क्यों उठा लाए...!