जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।
------------------------------------------
पत्नी - चाय बनाऊं?
.
पति - हां ठीक है।
.
पत्नी - अदरक वाली...?
.
पति - ओके...
.
पत्नी - पुदीना डालूं?
.
पति - हां, ठीक है।
.
पत्नी - तुलसी? सेहत के लिए अच्छी होती है...!!!
.
पति: एक काम कर, राई और जीरा
डाल के तड़का भी लगा दे...!!!