{"_id":"64ca2aa674589c10300d186a","slug":"jokes-santa-banta-jokes-in-hindi-bf-gf-chutkule-in-hindi-2023-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jokes: बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, संता ने दी गजब की सलाह","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Jokes: बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, संता ने दी गजब की सलाह
Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव मुक्त रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
Jokes
- फोटो : iStock
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
बंता- क्यों?
संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
3 of 5
Jokes
- फोटो : iStock
गोलू ने पप्पू से पूछा- यार बता, शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
पप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा,
और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा…
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।