जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताई ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पत्नी तारों को देखकर पति से बोली -
वो कौन सी चीज है जो तुम रोज
देख सकते हो, पर ला नहीं सकते...?
.
.
पति तुरंत बोला - पड़ोसन...!!!
भिखारी - क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे,
बाद में 50 और अब बस 25 रुपये ही देते हैं...?
.
साहब - पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और
अब एक बच्चा भी हो गया है।
.
भिखारी - वाह साहब वाह! बहुत अच्छे,
पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो...!!!
पड़ोस की लड़कियां पटा भी लो तो...
.
हमेशा एक डर बना रहता है कि...
.
कभी लड़ाई हो गई तो...
.
सीधा घर में आकर भांडा फोड़ देगी...!!!
पप्पू - अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए...
.
गप्पू - क्या...?
.
पप्पू - शांति से बैठ कर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!