जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।
संता और डॉक्टर के बीच हुई बातचीत को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी....पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है...
खाते ही गर्मी गायब...!
.
पति - ऐसा क्या बना दिया तुमने यार..?
.
पत्नी - नवरत्न तेल के पकौड़े...!!!
पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा - तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो,
गुमसुम बैठी हो... क्या सोच रही हो...?
.
.
पत्नी बोली - नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, बस कुछ दिनों से
मुझे यह चिंता सता रही है कि आखिर क्या कसर रह गई है
मेरी 'कोशिशों' में जो शादी के इतने सालों बाद भी तुम मुस्कुरा लेते हो...!!
लड़की - चोपड़ा अंकल, आप चेमिस्ट हो ना?
अंकल - हां बेटा...पर चेमिस्ट नहीं, केमिस्ट होता है,
ch को च नहीं क बोलो...
.
.
लड़की - ठीक है कोपड़ा अंकल...!!
पप्पू केले के छिलके से फिसल कर गिर गया...
.
आगे चला तो दूसरे छिलके से फिसल कर फिर गिर गया...
.
थोड़ा और आगे चला तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...
.
पप्पू बोला - धत तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा...!!!