जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।
इंटरव्यू में पूछे गए सवालों का पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
मेले में घोषणा हुई,
एक बच्चा मिला है, जिनका है आकर ले जाएं...
.
.
संता (भीड़ में से) -
मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ,
जिन का बच्चा कैसा होता है...!!!
बच्चा - मम्मी आप तो कहती हो कि परी उड़ती है,
फिर अपनी पड़ोसन आंटी क्यों नहीं उड़ती...?
.
मम्मी - उस बंदरिया को परी किसने कहा...?
.
बच्चा - पापा ने...
.
मम्मी - तो फिर बेटा आज उड़ेगी,
वो भी और तेरा बाप भी...!!!
बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला -
मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है...?
.
मम्मी - ये तेरे पापा हैं...!
.
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं...?
.
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी ही बेहोश हो गई...!!
टीचर - 1 से 10 तक गिनती सुनाओ...!
.
संता - 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10
.
टीचर - 6 कहां है...?
.
संता - जी वो तो मर गया...!
.
टीचर - मर गया? कैसे मर गया...?
.
संता - जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि
अज्ञात बीमारी से 6 की मौत हो गई...!!!