जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू को अपने पापा से झूठ बोलना पड़ गया भारी....पढ़िए मजेदार जोक्स
बॉयफ्रेंड - व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
.
गर्लफ्रेंड - कैसे करते हैं...?
.
बॉयफ्रेंड - प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
.
गर्लफ्रेंड - हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
परम सत्य ज्ञान...
99 प्रतिशत सास अपनी बहुओं को महारानी नाम से बुलाती हैं...
.
.
.
फिर भी बहुएं खुश नहीं होतीं...!!!
डॉक्टर ने महिला के मुंह में थर्मामीटर रख कर
कुछ देर मुंह बंद रखने को कहा...
.
.
.
पत्नी को खामोश देख कर पति ने पूछा -
डॉक्टर साहब ये चीज कितने की आती है,
जो झट से मुंह बंद कर देती है...!!!
पप्पू से पिता जी - कहां हो बेटे...?
.
पप्पू - हॉ़स्टल में पढ़ रहा हूं पापा,
परीक्षा होने वाली है इसलिए दिन-रात पढ़ रहा हूं...
वैसे आप कहां हैं...?
.
पिता जी - बेटा जिस ठेके पर तू खड़ा है ना,
मैं भी ठीक तुम्हारे पीछे ही खड़ा हूं।