जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पागलखाने में मरीज ने डॉक्टर से कह दी ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुर (दामाद से) - अनमोल हीरे जैसी, करोड़ों की
बेटी दी है तुम्हें मैंने...
.
.
दामाद - रहने दीजिए…
.
अब ये बताइए कि कितने में वापस लेंगे...?
शायरी के शौकीन एक प्रेमी की दुखभरी दास्तां...
हसरत ए दीदार के लिए
उनकी गली में मोबाइल की दुकान खोली...
.
.
मत पूछो अब हालात-ए-बेबसी ए गालिब,
रोज एक नया शख्स उनके नंबर पर रिचार्ज करवाने आता है...!!!
पागलखाने में एक डॉक्टर मरीजों से
घूम-घूम कर मिल रहा था...
.
.
एक मरीज के पास वह पहुंचा, तो वह मरीज बोला डॉक्टर साहब -
आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं...
.
.
डॉक्टर मरीज की बात सुनकर खुश हुआ और पूछा -
कैसे लगा कि मैं अच्छा हूं..?
.
.
मरीज उत्साहित होते हुए बोला -
आप हम लोगों के जैसे ही लगते हैं...!!!