फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंटी के सवालों का लड़की ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 02 Nov 2020 10:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 02 Nov 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Viral Memes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

संता को चिड़ियाघर में नौकरी मिली...
.
उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया...!
.
अफसर - तुमने शेर के पिंजरे को ताला
क्यों नहीं लगाया...?
.
संता - क्या जरूरत है! इतने खतरनाक
जानवर को कौन चुराएगा...!!!
.
अफसर बेहोश...

Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Viral Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

सास ने होशियारी झाड़ते हुए बहू से पूछा -
'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब होता है?
.
बहू - तेजपत्ता...
.
सास - तेजपत्ता... वो कैसे?
.
बहू - कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले
उसे ही डाला जाता है और खाते समय
सबसे पहले उसे ही निकालकर बाहर फेंका जाता है...!!!
.
सास हैरान...

Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Viral Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

पप्पू - संस्कृत सिखा दीजिए...!
.
पंडित जी - क्यों सीखनी है..?
.
पप्पू - देव भाषा है, स्वर्ग में जरूरत पड़ेगी...!
.
पंडित जी - और अगर स्वर्ग नहीं गए तो...?
.
पप्पू - गाली देनी तो आती ही है...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Viral Memes
Jokes - फोटो : Pexels.com

अंकल - और बेटा, परीक्षा की तैयारी कैसी चल रही है...?
.
.
.
पप्पू - बस अंकल, सारी तैयारी हो गई,
बस पढ़ाई करना बाकी है...!!!

विज्ञापन
Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Viral Memes
Jokes - फोटो : Pexels.com

आंटी - बेटी, तुम्हारी शादी हो गई क्या...?
.
लड़की - हां, हो गई...!
.
आंटी - तो क्या कर रहा है तुम्हारा पति...?
.
लड़की -  पश्चाताप...!!!
.
आंटी के उड़े होश...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed