जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति का इलाज कराने गई महिला को डॉक्टर ने दिया धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
ट्रेन में दो यात्री...
.
पहला - व्हाट्सअप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है...
.
दूसरा - वो कैसे...?
.
पहला - अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था...
लेकिन मैं तो आगे आ गया...!
पति - सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना,
बैटरी फट जाएगी...!
.
.
.
पत्नी - आप चिंता ना करें,
मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी...!!!
नाम में क्या रखा है...
.
रास्ता तो वो भी नहीं बता पाती...
.
जिसका नाम दिशा है...!!!
औरतें हमेशा आदमियों की भूलने की
आदत से परेशान रहती हैं...
.
जबकि...
.
आदमियों की परेशानी ये है कि
औरतों को याद रखने की आदत होती है...!!!