जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति-पत्नी की मजेदार बातें कर देंगी आपको लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..!!
.
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..!
.
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!!!
.
पिता बेहोश...
संता को गाड़ी तेज चलाने के जुर्म मे अदालत ले जाया गया...
.
जज (संता से) - यह एक गंभीर अपराध है, तुम्हें सजा या जुर्माना भुगतना पड़ेगा,
या तो 30 दिन या 3000 रुपये, बताओ इसमें से क्या लोगे...?
.
संता - जज साहब, मुझे तो आप 3000 रुपये ही दे दो...!!!
पत्नी - सुनते हो जी, आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे
उड़ाने लगा है, जहां भी छुपाती हूं ढूंढ ही लेता है!
.
.
.
पति - उस नालायक की किताबों मे छुपाया कर,
परीक्षा तक तो ढूंढ ही नहीं पाएगा...!!!
जज - आपको अपनी सफाई में क्या कहना है...?
.
.
.
महिला - अब मैं क्या बोलूं। मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है,
तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है...!!!