Jokes in Hindi: आप तनाव मुक्त और खुश होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आती है। हल्की सी मुस्कुराहट भी किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है। इसलिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव मुक्त रहते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: अध्यापक- बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा- बताओ, शाहजहां कौन था?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था।
अध्यापक- कैसे?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।
पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति- हां, क्या करूं?
तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं?
आज के मजेदार जोक्स: लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? लड़की ने दिया गजब का जवाब
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी… बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पहला आदमी अपने दोस्त से- यार एक बात बता
दूसरा आदमी- हां भाई पूछ
एक आदमी- भाई यह खुशियां क्या होती है?
दूसरा आदमी– पता नहीं भाई मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी..
दूसरे आदमी की बात सुनकर पहला आदमी हंसते-हंसते गिर गया।