जोक्स: सेहतमंद जीवन जीने के लिए खुश रहना और हंसते-मुस्कुराते रहना बहुत जरूरी है। हंसी न सिर्फ हमारे मनोदशा को बेहतर बनाती है, बल्कि तनाव को दूर करके मन को सुकून भी देती है। खुश रहने से हम मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी और आपका दिन भी खुशनुमा बन जाएगा।
जोक्स: टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो, चिंटू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
जोक्स: हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमारे आस-पास भी नहीं भटकी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
चिंटू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले- आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले- हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले- आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले- हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू...
जोक्स हिंदी: साली- जीजाजी आप मुझसे कितना प्यार करते हो? जवाब सुनकर साली साहिबा हो गईं नाराज
बबलू - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू - वो कैसे?
बबलू - मैंने कहा… आई लव यू,
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…
चुटकुले: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला
शिक्षक- बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी?
पप्पू- हां सर...
शिक्षक - तो बताओ कब?
पप्पू- जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )