फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- सिर्फ मेरे लिए ही पान क्यों लाए हो? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 29 Jun 2025 04:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

Jokes in Hindi:  हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes today jokes chutkule
प्रेमी-प्रेमिका के चुटकुले - फोटो : Freepik

Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले (Bf Jokes Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!! 
 

Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes today jokes chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड- सिर्फ मेरे लिए ही पान क्यों लाए हो? 
अपने लिए भी ले लो
बॉयफ्रेंड- क्योंकि मैं तो बिना पान खाए भी चुप रह सकता हूं।
 

Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes today jokes chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
संता- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?

Jokes in Hindi: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes today jokes chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं...!
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे। 

Hindi Jokes: साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पिट लिया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes today jokes chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

एक लड़की की ब्वॉयफ्रेंड से बहुत दिन से बात नहीं
हुई थी...!
लड़की ने रोमांटिक होकर फेसबुक पर अपडेट किया धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था, तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed