Jokes in Hindi: हंसना एक सामान्य प्रक्रिया है। हंसी-मजाक, चुटकुले पढ़ने से अपने आप हम हंसने लगते हैं। साथ ही इससे हम खुशमिजाज भी बने रहते हैं। किसी के भी तनाव को कम करने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
Jokes in Hindi: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
Jokes in Hindi: हंसना एक सामान्य प्रक्रिया है। हंसी-मजाक, चुटकुले पढ़ने से अपने आप हम हंसने लगते हैं। साथ ही इससे हम खुशमिजाज भी बने रहते हैं। किसी के भी तनाव को कम करने में हंसी हमारी काफी मदद करती है।
देवर- आप बहुत सुंदर हो।
भाभी- देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- भाभी पढ़ रहा हूं
भाभी- शाबास, क्या पढ़ रहे हो?
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गईं...
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
Funny Chutkule: लड़की- सीट भी नहीं दे सकते क्या? लड़के ने दिया गजब का जवाब
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
Jokes In Hindi: कस्टमर ने हलवाई के बेटे से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!