फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: डॉक्टर और मरीज की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Mon, 29 Aug 2022 07:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: आज कल ज्यादातर लोग अपने जीवन में इतना व्यस्त हो गए हैं कि खुश नहीं रह पाते हैं। खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



चोरी से शराब बेचने के मकसद से पप्पू ज्योतिष के पास जाकर बोला...
बाबा, ऐसा वास्तु बताओ, जिससे बिजनेस चल जाए?
बाबा- बिजनेस किसका है, बेटा?
पप्पू- मेरा
बाबा-बिजनेस काहे का करने वाले हो?
पप्पू- सिक्रेट है
बाबा- बताना तो पड़ेगा, बेटा
पप्पू- चोरी से शराब बेचना है
बाबा- क्यों बेटा, बाबा से क्या दुश्मनी है? जो बाबा का वास्तु बिगाड़ने आ गया
दिल्ली चला जा, दिन बदल जाएगा।

Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

 
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता क्या हथेली में खुजली से सच में पैसा आता है? 
बंता- भाई, हथेली में खुजली हो तो समझना कि खुजली का रोग है। पैसा हासिल के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
खुजाने से अगर पैसा आता तो भालू और बंदर सबसे ज्यादा पैसे वाले होते!

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है? 
बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा 
बंगाली बाबा- नहीं है बालक 
रेलवे टीटी- तो चलो 
बंगाली बाबा- कहां बालक? 
रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। 
 
विज्ञापन
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

सुरेश- खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
रमेश- यह क्या है?
सुरेश- मेरी महबूबा है।
रमेश- मगर ये तो खाली पेपर है।
सुरेश- हां, आजकल बोलचाल बंद है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed