Jokes in Hindi, Chutkule: हम सभी को मानिसक तनाव से बचने के लिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने की जरूरत है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Social Media Funny Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule in HIndi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes in Hindi, Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
Jokes in Hindi, Chutkule: हम सभी को मानिसक तनाव से बचने के लिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने की जरूरत है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है।
शादी के अगले दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला।।।इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी- तीन महीने में।
वोटर- मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है।
Jokes in Hindi: लड़की को प्रपोज कर रहे लड़के के अरमानों पर बूढ़े बाबा ने फेर दिया पानी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले- जी वो पायलट है।
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।
Comedy Jokes: डॉक्टर- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
पत्नी- अगर मैं खो गई तो आप क्या करेंगे?
पति- मैं अखबार में इश्तेहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो।