फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Sun, 17 Nov 2024 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 05:32 PM IST
सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule jailer kaidi jokes in hindi bf jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi, Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनावमुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi, Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



सोनू  का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू  रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
 

Jokes in Hindi, Chutkule jailer kaidi jokes in hindi bf jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा। 

Jokes in Hindi, Chutkule jailer kaidi jokes in hindi bf jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

बंता भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
संता, बंता की बात को सुनकर जोर जोर से हंसा और बोला 
बंता भईया जब 2 अलग अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं,
तो उन दोनों आदमियों का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता है। 

Jokes in Hindi: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो, मरीज का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule jailer kaidi jokes in hindi bf jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा।

Jokes in Hindi: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule jailer kaidi jokes in hindi bf jokes
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े
चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
चिंटू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed