Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- बाबू मैं घर पर पैसे भूल गई, फिर बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब कि आने लगे चक्कर
Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
गर्लफ्रेंड- बाबू मैं पैसे घर पर भूल गई पिज्जा खिलाओ न
बॉयफ्रेंड- ये लो 10 रुपये रिक्शे पकड़कर घर से पैसे ले आओ
गर्लफ्रेंड- अबे तू सिंगल ही मरेगा गधे, जा मैं नहीं खाती
पप्पू अपनी पत्नी को लेकर बाजार गया
रास्ते में उसे देखकर लड़की ने मुस्कुरा कर हैलो किया
पत्नी गुस्से में- कौन थी वो
पप्पू- अब दिमाग खराब मत करो मेरा
अभी उसको भी बताना है कि तुम कौन हो
आज के मजेदार जोक्स: बीवी ने प्यार से पूछा- शादी से पहले कौन दबाता था सिर? पति का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
Desi Chutkule: रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए, सोनू का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)