जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
लड़की का नंबर मांगना पप्पू को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो...!
.
पति - और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या..?
.
पत्नी - वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...!
.
पति - पगली तो मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे..!!
ज्योतिषी - क्या आप अपने पति का भविष्य
पूछना चाहती हैं...?
.
.
महिला - जी नहीं,
इनका भविष्य तो मेरे हाथ में है...
आप इनका भूतकाल मुझे बताएं...!
टीचर - तुम इतने परेशान क्यों हो...?
.
पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया...!
.
टीचर - क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आए हो...?
.
पप्पू फिर चुप...!
.
टीचर ने फिर से सवाल किया - रोल नंबर भूल गए हो...?
.
पप्पू इस बार भी चुप...!
.
टीचर - हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?
.
पप्पू गुस्से से - ओए! चुप कर मेरी मां, यहां मैं पर्ची गलत ले
आया हूं और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है...!
समझदार लड़कियों की आधी जिंदगी पति की
‘तलाश’ में
और आधी जिंदगी
पति की ‘तलाशी’ में निकल जाती है...!!