फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: पत्नी के सवालों का पति ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 09 Jul 2021 03:37 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 09 Jul 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Love Jokes Chutkule Whatsapp Jokes Memes Viral Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


----------------------------------

बचपन में जब हम दोस्तों को बुलाने
उनके घर जाते थे...
.
तो सबसे पहले उनके मम्मी या पापा
निकलकर ऐसा घूरते थे
जैसे हम तालिबान से ताल्लुक रखते हो...!
.
.
इतने साल हो गए कुछ नही बदला...
बस बदलाव आया तो सिर्फ इतना कि

अब दोस्तों की पत्नियां घूरती हैं...!

Jokes Husband Wife Jokes Love Jokes Chutkule Whatsapp Jokes Memes Viral Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay
एक आदमी ने भगवान से पूछा - आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं...?
.
भगवान - एक सेकंड के बराबर...!
.
आदमी - और करोड़ों रुपये...?
.
भगवान - एक फूटी कौड़ी के बराबर...!
.
आदमी - तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं...?
.
भगवान - क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड...!
Jokes Husband Wife Jokes Love Jokes Chutkule Whatsapp Jokes Memes Viral Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी द्वारा तलाक दे दिये जाने के बाद, एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा -
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी...?
.
.
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं...!
.
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था, 

अब एक का ही करना पड़ता है...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Love Jokes Chutkule Whatsapp Jokes Memes Viral Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay
बाप ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा है...
.
बाप - बेटा, हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो...!
.
बेटा - पापा आप गलत सोच रहे हैं, 

यह जींस उसी की है...!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Love Jokes Chutkule Whatsapp Jokes Memes Viral Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay
संता ने पूछा बंता से
.
बंता भैया, जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं...? 
.

बंता बोला - कुछ भी कह लो यार, जब उसे सुनाई ही नहीं देता...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed