जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: महिला ने पति के बारे में पुलिस से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया।
.
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है...?
.
महिला - मेरे पैर की अंगुली टेबल से टकरा गई है।
.
ऑपरेटर - हंसते हुए... इसके लिए आप एम्बुलेंस बुलाना बुलाना चाहती हैं।
.
महिला - नहीं, एम्बुलेंस तो मैं पति के लिए मंगा रही हूं, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी।
.
इतनी भंयकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली
और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा।
.
.
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या जो करना चाहते हो,
जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ,
मुझे स्टूल की जरूरत है...!
परम सत्य ज्ञान...
.
99 फीसदी सास अपनी बहुओं को महारानी नाम से बुलाती हैं...
.
.
फिर भी बहुएं खुश नहीं होती हैं...!
पुलिस वाले दरवाजा खटखटाते हैं...
.
महिला - कौन...?
.
पुलिस - जी हम पुलिस हैं, आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है,
उनके ऊपर से गाड़ी गुजर गई है, वो एकदम पापड़ बन गए हैं...!
.
महिला - तो दरवाजा खोलने की क्या जरुरत है,
नीचे से ही सरका दो...!