फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के द्वारा सब्जी की तारीफ सुन बेहोश हुआ पति....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 03 Nov 2020 09:28 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 03 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Hindi Love Jokes Hindi Viral Memes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

डॉक्टर (डिप्रेशन की मरीज से) - क्या तकलीफ है...?
.
महिला - सर, दिमाग में बहुत उल्टे-पुल्टे विचार आते हैं,
रुकते ही नहीं...!
.
डॉक्टर - कैसे विचार आते हैं...?
.
महिला - जैसे मैं यहां आई थी तो आपके ओपीडी में
एक भी मरीज नहीं थे... तो मैं सोचने लगी कि
डॉक्टर साहब के पास कोई भी मरीज नहीं है,
इनकी कमाई कैसे होगी, घर कैसे चलेगा,
इतना पैसा डाला पढ़ाई में... अब क्या करेंगे...
अस्पताल बनाने में भी बहुत पैसे लगाया होगा,
अब लोन कैसे चुकाएंगे? कहीं किसानों की तरह
लटक तो नहीं जाएंगे एक दिन...!
ऐसे ही कुछ भी विचार आते रहते हैं...
.
अब डॉक्टर साहब खुद डिप्रेशन में हैं...!

Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Hindi Love Jokes Hindi Viral Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक सर्वे में पुरुषों से पूछा गया...

क्या 40 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए? 
.
.
97 प्रतिशत पुरुषों का कहना था- नहीं,
40 गर्लफ्रेंड काफी होती हैं...!!!

Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Hindi Love Jokes Hindi Viral Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

रिश्तेदार - बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे...?
.
.
लड़का - कुछ भी करुंगा लेकिन किसी के घर जाकर
उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Hindi Love Jokes Hindi Viral Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

पिता (अपनी बेटी से) - बेटी, पहले तुम मुझे पापा बुलाती थी,
अब डैड क्यों कहने लगी हो...?
.
.
.
बेटी - वो 'पापा' बोलने से मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है ना...!!!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Hindi Very Funny Jokes Hindi Love Jokes Hindi Viral Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा-
बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा,
पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त..?
.
पप्पू खड़े होकर बोला - सर चप्पल...!
.
फिर मास्टर जी ने भी चप्पल से की पप्पू की पिटाई...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed