Jokes: स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ हर किसी के लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता दूर होती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से दिल की बीमारियों का भी खतरा कम होता है। आप जोक्स और चुटकुलों की हंसने में मदद ले सकते हैं। आप अपने साथियों को जोक्स को सुनाकर हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes: पति- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं, पत्नी ने दिया मजेदार जवाब
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।
पति- बहुत ही रोमांटिक मूड में अपनी पत्नी के पास गया और बोला- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं...
पत्नी- करना क्या है, हर रोज माथा टेक कर 2000 का नोट चढ़ा दिया करो।
Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की- नहीं।
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत।
Jokes in Hindi: अध्यापक- बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी- कल हमारी एनिवर्सरी हैं आपको क्या गिफ्ट दूं?
पति- गिफ्ट रहने दो… बस इज्जत किया करो और
तमीज से बात कर लिया करो
पत्नी(2 मिनट सोचकर)- नहीं..
मै तो गिफ्ट ही दूंगी।