जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता-बंता की धमाकेदार बातचीत आपको कर देगी लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स
बंद करो... बंद करो...
.
शादी के बाद लड़कियों के सरनेम
बदलने की प्रथा बंद करो...
.
स्कूल में साथ पढ़ने वाली लड़कियों को
फेसबुक पर ढूंढने में बहुत तकलीफ होती है...!!!
पापा - बेटा 5 के बाद क्या आता है...?
.
बेटा - 6 और 7 पापा
.
पापा - शाबाश बेटा मेरा तो बहुत
इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद...
.
बेटा - 8, 9, 10
.
पापा- और उसके बाद...?
.
बेटा - और उसके बाद
ग़ुलाम, बेगम और बादशाह...!!!
शुक्र है कि डॉक्टर ये नही बोलते....
.
भैया...
.
छुट्टा नहीं है...
.
कुछ दवाईयां और लिख दूं...
.
या...
.
एक ऑपरेशन और कर दूं...!!!
पप्पू - चैटिंग किसे कहते हैं...?
.
गप्पू - पता नहीं, तुम ही बताओ...!
.
.
पप्पू - जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे बिना ही
एक दूसरे को पकाते हैं, आधुनिक समाज में
उसे ही चैटिंग कहते हैं...!!!