जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू-गप्पू की मजेदार बातें कर देंगी आपको लोटपोट....पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात की एक अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेचने के लिए खड़ा था...
तभी सूटबूट पहने एक आदमी आया और उसने 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली!
.
बूढ़े आदमी ने किताब देकर कहा - जब तक कोई मुसीबत ना आए,
तब तक किताब का आखिरी पेज मत देखना...
.
आदमी ने पूरी किताब पढ़ ली, लेकिन डर के कारण आखिरी पेज नहीं खोला!
.
एक दिन उससे रहा नहीं गया और उसने आखिरी पेज खोल कर देख ही लिया...
.
और सदमे में मर गया...
दरअसल, आखिरी पेज पर लिखा था - MRP-RS 15/-Only...!!!
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
.
दादी - मुझसे बातें कर ले...
.
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली?
.
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे।
.
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे।
.
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी तो फिर सात हो जाएंगे।
.
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके तो फिर छह हो जाएंगे।
.
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा तो फिर सात हो जाएंगे...।
.
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
.
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले!!!
पत्नी ने अचानक पति को जोर से लात मारी...!
.
पति बेचारा तिलमिला उठा...
.
पति - मारा क्यों...?
.
पत्नी - जी मच्छर था...
मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे,
ये मुझसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगा...!!!
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें इंसान को चलना सिखाती हैं...
.
गप्पू - हां, सही बात है।
.
पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही टूट गया ना...!!!