फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: सास-बहू की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 22 Mar 2021 04:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 22 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Jokes Chutkule Viral Jokes Saas Bahu Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

डॉक्टर ने महिला के मुंह में थर्मामीटर रख कर
कुछ देर मुंह बंद रखने को कहा...
.
.
पत्नी को खामोश देख कर पति ने पूछा -
डॉक्टर साहब ये चीज कितने की आती है,
जो झट से मुंह बंद कर देती है...!

Jokes Chutkule Viral Jokes Saas Bahu Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay

जज - तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में
माचिस की जलती हुई तीली क्यों रखी...?
.
.
पप्पू - उन्होंने ही कहा था,
जमानत करवानी है, तो पहले जेब गर्म करो...
इसलिए मैने उसकी जेब में जलती हुई तीली रख दी...!

Jokes Chutkule Viral Jokes Saas Bahu Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay

टीचर - क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए...?
.
.
पप्पू - क्योंकि पता नहीं परीक्षा में कब
किसके पीछे बैठना पड़ जाए...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Chutkule Viral Jokes Saas Bahu Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay

प्रेमी - मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो...!
.
.
प्रेमिका - मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं...!

विज्ञापन
Jokes Chutkule Viral Jokes Saas Bahu Jokes Husband Wife Jokes Comedy Jokes In Hindi
Jokes - फोटो : Pixabay

बहू रोए जा रही थी...
.
सास ने पुचकारते हुए पूछा -
क्यों बेटी, रो क्यों रही हो...?
.
बहू - क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं...?
.
सास - नहीं, बिल्कुल नहीं...
.
बहू - क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं...?
.
सास - नहीं तो...
.
बहू - क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है...?
.
सास - नहीं...
.
बहू - क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं...?
.
सास - नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं...
.
बहू - फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि
तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed