Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? जीजा का जवाब सुनकर हो गई चुप
Funny Jokes: अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
जीजा- ये जो तुम्हारी हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हैं ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
पप्पू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं
गप्पू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
पप्पू- कोई बड़ी चीज बता।
गप्पू- ऐसा कर टायर दे दे।
Jokes in Hindi: साली- जीजा जी, आप तो बहुत स्वीट हैं, जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!
Hindi Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो, पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
पति- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है?
पत्नी- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाउंगी।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)