फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jija Sali Jokes: जीजा और साली की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 04 Dec 2025 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 07:43 PM IST
सार

Jija Sali Jokes: हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं, चेहरे पर चमक आती है, मन खुश रहता है, कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप अपना मन तरोताजा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चुटकुले आप पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
jija sali jokes in hindi comedy jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jija Sali Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोकस् को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



साली ने जीजा से कहा- जीजा जी, आप तो बहुत सुंदर हो
जीजा ने कहा- धन्यवाद साली जी, आप भी कम नहीं हैं
साली शर्माकर बोली- नहीं जीजा जी
मैं तो अपनी ख़ूबसूरती के बारे में नहीं कह रही थी
मैं तो अपनी समझदारी के बारे में कह रही थी
साली फिर से बोली- जीजा जी, आप बहुत स्मार्ट हो
जीजा ने मुंह बनाकर कहा- धन्यवाद साली जी, आप भी कम नहीं हैं
 

jija sali jokes in hindi comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

साली ने प्यार से कहा- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा ने बोला- पैसा
मुंह बनाकर साली बोली- जीजा जी पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गई
 

jija sali jokes in hindi comedy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

जीजा ने कहा- साली जी क्या कर रहे हो?
साली ने जवाब देते हुए कहा- जीजा जी पढ़ रही हूं
जीजा ने कहा- शाबास! क्या पढ़ रहे हो?
साली- होने वाले पति परमेश्वर के मैसेज
साली की बात सुनकर जीजा ससुराल छोड़ भागा घर

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड से ब्वॉयफ्रेंड- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर हुआ कुछ ऐसा कि हो गया ब्रेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
jija sali jokes in hindi comedy jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।


Jokes in Hindi: दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? मटरू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
jija sali jokes in hindi comedy jokes
Funny Jokes - फोटो : freepik

पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed