फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की प्यार भरी बातें सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Wed, 28 Aug 2024 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In Hindi Viral Funny Jokes And Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Chutkule: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



संजू अपना लेसन याद करके नहीं आया
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?
संजू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई, पर जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए!

Husband Wife Jokes In Hindi Viral Funny Jokes And Hindi Chutkule
jokes - फोटो : Amar Ujala
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भरकर कूटती!
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश!
Husband Wife Jokes In Hindi Viral Funny Jokes And Hindi Chutkule
jokes - फोटो : istock
ससुर- मेरी बेटी का ख्याल रखना, इसकी आंखों में आंसू ना आए
बंटी- ठीक है प्याज मैं काट दूंगा पर बर्तन इसे ही धोने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In Hindi Viral Funny Jokes And Hindi Chutkule
jokes - फोटो : Amar Ujala
पत्नी - हाय राम आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है?
पति - अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी
पत्नी - आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति - हम्म… मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था
अब चेहरे से भी खून निकल रहा है।
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In Hindi Viral Funny Jokes And Hindi Chutkule
jokes - फोटो : istock
बच्चा दादी के पास आया और बोला दादी मां आप टे बोलो।
दादी- टे
बच्चा- फिर से बोलो टे..कितना बढ़िया बोलती हैं। आप मम्मी को क्यों नहीं सुना देतीं!
दादी- क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊं?
बच्चा- वह अपनी सहेलियों से कह रही थीं, इसकी दादी पता नहीं कब टे बोलेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed