हंसने का नाम है जिंदगी, पर क्या आप इस तनाव भरी जिंदगी में खुलकर हंस पाते हैं? जैसे-जैसे हमारी जिंदगी से हंसी कम होती जा रही है, मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है तो हंसने के तरीके ढूंढना बहुत जरूरी है।
Hindi Jokes: पति-पत्नी की ये मजेदार बातें हंसने पर कर देंगी मजबूर, दो मिनट रुककर मुस्कुरा तो लीजिए जनाब
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!
टीचर - 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
संता ..1, 2, 3, 4 ,6, 7, 8, 9, 10..
टीचर - 5 कहां है ?
संता - जी वो तो मर गया।
टीचर - मर गया? कैसे मर गया???
संता जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि कोरोना के कारण 5 की मौत।
पति-पत्नी बर्तन की दुकान में झगड़ रहे थे।
पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो।
पति- नहीं, जरा और बड़ा गिलास लेंगे।
दुकानदार- साहब जी, मैडम जो कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए ना
पति -अरे भैया तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे मांजूगा कैसे?