आज के समय में जब इतनी भागमभाग मची हुई है तो ऐसे में हर व्यक्ति को हमेशा हंसते- मुस्कुराते रहना चाहिए। ऐसा करने से हम रोज के होने वाले मानसिक तनाव को कम कर सकेंगे। अगर हम कुछ देर के लिए हंसी-मजाक करेंगे तो दूसरे भी हमें देखकर खुश हो सकते हैं। एक छोटी सी मुस्कान हमारे बहुत से काम बना सकती है। ऐसे में हम किसी भी दूसरे इंसान से मिलेंगे तो हमारी वजह से उसका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। इंसान को हंसाने में मदद करते हैं चुटकुले। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही मजेदार चुटकुले जिसे आप पढ़कर अपना पेट पकड़ लेंगे और लोटपोट हो जाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं हंसी का ये अनोखा सफर......
Jokes in Hindi: डॉक्टर ने मरीज से पूछा- अब क्या हाल है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं
भिखारी-भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा
लड़की- हम्म ये हुई ना बात, माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश।
एक लड़की पूल से कूदकर आत्महत्या कर रही थी,
एक लड़के ने उसे देख लिया,
वो बोला- मैंने कभी किसी लड़की को किस नहीं किया,
तुम तो मरने वाली हो प्लीज़ एक बार किस कर दो
लड़की उतरी, और जोर से किस कर दिया,,
लड़का- वाह , पर ये बताओ तुम आत्महत्या क्यों कर रही हो
लड़की- क्योंकि मै लड़का हूं और मेरे घर वाले नहीं चाहते की मैं लड़की के कपड़े पहन कर घूंमू
लड़का बेहोश
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
चिंटू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो....
गणित की क्लास चल रही थी
मास्टरजी ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
मोहन- जी सर....टन, टन, टन
मास्टरजी को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं