तनाव भरी इस इस जिंदगी में अगर हंसने का कोई बहाना मिल जाए तो मजा आ जाता है। हंसने, मुस्कुराने से हम अपने दिन को खुशी-खुशी एंजॉय कर सकते हैं। हंसने में हमारी मदद करते हैं जोक्स, चुटकुले। ऐसे ही मजेदार चुटकुलों के साथ हम एक बार आ गए हैं आपको गुदगुदाने और हंसाने। चलिए चलते हैं हंसी के इस सुहाने सफर पर..
Hindi Viral Jokes: कुछ दूर भागने के बाद टीटू को याद आई ये जरूरी बात, जानकर खूब हसेंगे आप
टीटू बचपन में एक बार मैं घर से भाग गया था...
लगभग पांच किलोमीटर भागकर हांफने के बाद ये समझ आया
कि सिर्फ फिल्मी हीरो ही दौड़ते-दौड़ते बड़े होते हैं।
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
'दुनिया चांद पर पहुंच गयी
और तू यहीं पर बैठा है'
टिकू ने अपना दिमाग लगाया
और नीचे लिखा
'चांद पर पानी नहीं था
इसलिए वापस आ गया'
मास्टरजी - चिंटू बताओ..
अकबर ने कब तक शासन किया था ?
चिंटू - सर जी..
पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक..
मोलू - जानू, तुम दिन पर दिन
खूबसूरत होती जा रही हो...
मोलू की बीवी (खुश होकर)- तुमने कैसे जाना ?
मोलू - तुम्हें देखकर...
रोटियां भी जलने लगी हैं